बेगूसराय: बेगूसराय में शनिवार को अचानक कुछ यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर डीएम से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। यूट्यूबर ने बताया कि बीते दिनों काली पूजा का मेला देखने गए एक यूट्यूबर विशाल कुमार की पुलिस ने बेवजह बेरहमी से पिटाई कर दी। उन्होंने बताया क़ तेघड़ा के यूट्यूबर विशाल सिंघौल थाना क्षेत्र के विनोदपुर में काली पूजा का मेला देखने पहुंचे थे। इसी दौरान सिंघौल थानाध्यक्ष ने उससे पहले कुछ पूछताछ की और गाली गलौज करते घर लौट जाने के लिए कहा।
गाली गलौज का विरोध करने पर थानाध्यक्ष ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। यूट्यूबर की पिटाई से आक्रोशित कई यूट्यूबर शनिवार को डीएम कार्यालय पहुंचे और डीएम से कार्रवाई की मांग की। इस दौरान एक यूट्यूबर चंद्रशेखर मिश्रा ने कहा कि पुलिस पर गुंडागर्दी हावी है। पुलिस बेवजह लोगों को परेशान करती है और विरोध करने पर लोगों की पिटाई भी करती है। उन्होंने कहा कि पुलिस रवैये की वजह से लोग खुद को अधिक असुरक्षित महसूस करते हैं।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Sheikhpura में दिवाली की रात एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या, इस वजह से पुलिस कर रही है कैंप
बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट
Youtuber Youtuber



















