Commercial Advertisment

Gopalganj में शराब तस्करों का पीछा करते हुए पुलिस की गाड़ी का टक्कर

गोपालगंज: गोपालगंज में शराब तस्कर की गाड़ी का पीछा करने के दौरान पुलिस और तस्करों की गाड़ी का टक्कर हो गया। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में बताया जा रहा है कि श्रीपुर ओपी पुलिस स्कार्पियो सवार शराब तस्करों का पीछा कर रही थी तभी मीरगंज थाना क्षेत्र के एकडंगा चेकपोस्ट के समीप दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगा कर जम कर हंगामा किया और पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

हंगामा की सूचना पर आसपास के चार थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया। मामले को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि श्रीपुर ओपी की पुलिस शराब तस्करों का पीछा करते हुए मीरगंज थाना क्षेत्र में पहुंची जहां दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गई। घटना के बाद स्थानीय असामाजिक तत्वों ने पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है, सबके विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Munger में अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का पुलिस ने किया उद्भेदन

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Gopalganj Gopalganj Gopalganj

Gopalganj

Reliance Retail Online Business: डार्क स्टोर और सप्लाई चेन पर निवेश,...

Reliance Retail Online Business: रिलायंस रिटेल ने ऑनलाइन कारोबार और क्विक कॉमर्स के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए निवेश की रणनीति...

Dhanbad Delhi Special Train: धनबाद से दिल्ली जाने से पहले जान...

Dhanbad Delhi Special Train: दिवाली और छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने धनबाद से...

Santosh Kumar Suman Congress Statement: तेजस्वी, ममता, केजरीवाल और अखिलेश पर...

Santosh Kumar Suman Congress Statement, पटना: बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार...