पूर्वी चंपारण: मोतिहारी रेल पुलिस ने चोरी की बच्ची को बेचने जा रहे एक युवक को मेहसी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंजरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला लक्ष्मी प्रसाद उर्फ़ विक्की है। मामले में बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची सिसवा पश्चिमी गांव की है जिसे पड़ोस के गांव का एक युवक चोरी कर भाग गया था और उस बच्ची को रक्सौल हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन से ले कर जा रहा था।
मामले में बच्ची के परिजनों ने बताया कि बच्ची घर में सोई थी तभी वह घर से लापता हो गई। इस बीच मोतिहारी रेल पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक एक बच्ची को लेकर कहीं जा रहा है। मोतिहारी रेल पुलिस ने ट्रेन में घेराबंदी कर मेहसी स्टेशन पर बच्ची समेत गिरफ्तार कर लिया। बच्ची ने अपना पता बंजरिया थाना बताया जिसके बाद स्थानीय थाना की पुलिस के सहयोग से बच्ची के घर वालों का पता लगाया गया और फिर बच्ची को उनके हवाले कर दिया।
इधर बच्ची की चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मोतिहारी रेल पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक चार वर्ष की एक बच्ची की चोरी कर उसे बेचने के लिए कोलकाता जा रहा था।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Bhojpuri लोकगीत सम्राट भरत शर्मा व्यास को मिली जान से मारने की धमकी
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट
4 Year Child 4 Year Child
4 Year Child
Highlights







