Bhojpuri लोकगीत सम्राट भरत शर्मा व्यास को मिली जान से मारने की धमकी

बक्सर: बिहार में इन दिनों अपराध चरम पर है और अपराधी बेख़ौफ़। बेख़ौफ़ अपराधी आम हो या खास किसी को नहीं बख्श रहे और खुलेआम आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि पुलिस तक को नहीं छोड़ रहे। इसी कड़ी में अपराधियों ने भोजपुरी लोकगीत के सम्राट गायक भरत शर्मा व्यास को जान से मारने की धमकी दी है।

धमकी मिलने के बाद भरत शर्मा व्यास ने बक्सर के सिमरी थाना में चार लोगों के विरुद्ध मारपीट करने और धमकी देने का मामला दर्ज करवाया। भरत शर्मा को धमकी मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। उन्होंने पुलिस में चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

उन्होंने पुलिस को दिए अपने आवेदन में बताया है कि बीते 31 जुलाई को वह कहीं से अपने गांव जा रहे थे तभी गांव के ही चार लोगों ने उन्हें रुकवाया और हथियार के बल मारपीट की और कहा कि जो जमीन खरीद रहे हो अगर उस जमीन पर चले गए तो जान से मार देंगे। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Nawada के जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार का…

Bhojpuri Bhojpuri

Bhojpuri

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...

Jharkhand High Court: बोकारो की लापता नाबालिग की तलाश अब CBI...

 बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश अब सीबीआई करेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरराज्यीय सुराग और डिजिटल ट्रेल के चलते जांच...