पटना: एटीएम में चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है और 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के पास से ग्यारह लाख से अधिक रूपये और दो मोबाइल भी बरामद किया है। मामले में एसडीपीओ बाढ़ 2 ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम इंडिया वन एटीएम से रूपये की चोरी सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करने के लिए एक टीम गठित कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी को खंगाला तो सीसीटीवी में एटीएम में एक युवक अंदर जाता हुआ दिखा।
युवक ने एटीएम के अंदर जाने के बाद शटर बंद कर दिया और कुछ देर बाद एक भरा हुआ बैग लेकर बाहर निकला। संदिग्ध युवक की पहचान कर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान लखीसराय के तिलोखर निवासी राजेंद्र कुमार के रूप में की गई। पुलिस पूछताछ में युवक की निशानदेही पर पुलिस ने युवक के घर से 11 लाख 74 हजार 6 सौ रूपये भी बरामद किया है साथ ही उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके एक अन्य साथी विकास कुमार को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में दोनों युवकों ने एटीएम से रूपये चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों युवकों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि एक अन्य युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
यह भी पढ़ें- Bihar में शिक्षा और परीक्षा बन गया है मजाक, राजद ने पूछा सवाल
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
ATM ATM ATM
ATM
Highlights


