Advertisment

आपराधिक वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस ने दो को दबोचा

कटिहार: कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में अपराध की योजना बनाते 2 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस एवं लोहे के धारदार हथियार सहित दो मोबाइल बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि कोढ़ा थाना क्षेत्र के सेमापुर मोड़ के समीप बुलेट पर सवार दो अपराधी हथियार लिए हुए थे, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

गुप्त सूचना के आधार पर कोढ़ा थाना की पुलिस दोनों अपराधी को किसी बड़े घटना को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कोढ़ा पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि सेमापुर मोड़ के समीप एक बुलेट पर सवार दो व्यक्ति हथियार लिए हुए हैं, जो किसी बड़े घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

सूचना मिलने के बाद कोढ़ा पुलिस ने वाहन जांच शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस की गाड़ी देखकर बुलेट पर सवार दोनों व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान सशस्त्र बल के सहयोग से घेराबंदी कर दोनों को कब्जे में ले लिया और उन लोगों कि विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस एवं लोहे के धारदार हथियार बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधी का नाम राहुल कुमार और मोहम्मद इमरान है जो पूर्व से कई अपराधिक मामले में संलिप्त है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Haridwar से हिन्दू राष्ट्र के नाम पर निकली पदयात्रा गया पहुंची

कटिहार से शाहजहां आलम की रिपोर्ट

आपराधिक वारदात आपराधिक वारदात

आपराधिक वारदात

AJSU Lok Bhavan March: JPSC-JSSC विवाद के बीच आजसू का बड़ा...

AJSU Lok Bhavan March: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: बेकार बांध बनेगा मिनी काशी! सावन...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही धनबाद में भगवान शिव की भक्ति का माहौल बन रहा...

JPSC PT Exam Scam: 48 सवाल हल करने के बावजूद पास...

JPSC 2025 PT परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा...