चुनावी घोषणा के साथ एक्शन में पुलिस, 2 बंदूक, 2 कट्टा व भारी मात्रा में कारतूस बरामद
शेखपुरा/बांका : शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के सनैया गांव के एक घर में पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किया। साथ ही पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है। विधानसभा चुनाव के आदर्श आचार संहिता के घोषणा के बाद पुलिस की बड़ी करवाई पर एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने प्रेसवार्ता आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की छापेमारी – SP बलिराम कुमार चौधरी
एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस के गुप्त सूचना के बाद पुलिस के टेक्निकल टीम, एसआईटी और स्थानीय थाना के संयुक्त छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से एक दो नाली बंदूक, एक एकनाली बंदूक और दो देशी कट्टा के साथ 48 कारतूस बरामद किया। एसपी ने कहा कि आरोपी विधानसभा चुनाव को प्रभावित किए जाने के उद्देश्य से हथियार को एकत्रित किया जा रहा था। जिसे पुलिस ने समय रहते हथियार को बरामद किया।

JDU प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर कुशवाहा की हत्या में आरोप पत्र दाखिल है – पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी असलम खान पर वर्ष 2020 अरियरी प्रखंड के जदयू प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर कुशवाहा की हत्या में आरोप पत्र दाखिल है। एसपी ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर शेखपुरा पुलिस द्वारा आरोपी पर सीसीए लगाया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरियरी थाना क्षेत्र के सनैया गांव निवासी मोहम्मद असलम खान एवं उसके 24 वर्षीय पुत्र अकबर खान के रूप में किया गया है।

आचार संहिता लगते ही बांका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के मद्देनजर जिले में अपराधियों, असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए बांका पुलिस प्रशासन द्वारा बांका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार की देर रात बाराहाट थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई – बौंसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
बौंसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में टीम गठित कर बाराहाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में छापेमारी की गई। पुलिस ने छापेमारी के दौरान स्थानीय युवक गुलशन कुमार पिता शंकर यादव, निवासी मिर्जापुर, थाना बाराहाट, जिला बांका को अवैध देसी मास्केट (बंदूक) एवं चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। छापेमारी दल के अनुसार, पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि आरोपी आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अवैध हथियार की खरीद–फरोख्त में संलिप्त है। इसी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर उसे रंगे हाथों दबोच लिया। गिरफ्तार युवक के खिलाफ बाराहाट थाना आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद हथियारों को जब्त कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुलशन कुमार पहले भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रह चुका है। उसके खिलाफ पूर्व में बाराहाट में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी
इस सफल कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बौंसी) इंद्रजीत बैठा के अलावा निम्न पुलिस अधिकारी शामिल थे। बाराहाट थाना अध्यक्ष महेश कुमार पुअनि सूरज सिंह, पुअनि प्रमोद कुमार, पुअनि परमहंस यादव, पुअनि मनोज पासवान, रविकुमार सिंह और बाराहाट थाना के पुलिस बल शामिल थे।
पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस ने बताया कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की आपराधिक या अवैध गतिविधि को रोकने के लिए जिलेभर में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। बाराहाट थाना अध्यक्ष महेश कुमार ने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी
ये भी पढ़े : ट्रक लूटकांड का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह के 2 अभियुक्त गिरफ्तार
चंदन कुमार और दीपक कुमार की रिपोर्ट
Highlights







