Commercial Advertisment

Ranchi : मांडर से अंतर्राज्यीय छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, 5 अपराधी गिरफ्तार, उड़ीसा के…

Ranchi : मांडर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय छिनतई गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने लूटे हुए पैसे और तीन बाइक सहित कई सामान बरामद किये हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है।

Ranchi : गिरफ्तार सभी अपराधी उड़ीसा के एक ही गांव के रहने वाले हैं

गिरफ्तार अपराधियों में अउला आलोक रॉव, करण प्रधान, काली कबाड़ी, अउला धर्म रॉव और अउला तारो शामिल है। गिरफ्तार पांचो अपराधी उड़ीसा के जाजपुर जिला के पास कोरे थाना क्षेत्र के एक ही गांव पुरबोकोट के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इन्होंने इससे पहले कई बड़ी लूट तथा छिनतई की घटना को अंजाम दिया था।

बतातें चले कि 20 अगस्त को मांडर थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया टांगरबसली ब्रांच के पास से बैंक से पैसे निकालकर जा रही एक महिला से 30 हजार रुपए की छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस के द्वारा एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था। एसआईटी की टीम सादे लिबास में इन अपराधियों की रेकी कर रही थी। इसी दौरान टांगरबसली बैंक के पास बाइक पर सवार कुछ अपराधी संदिग्ध अवस्था में दिखे।

Ranchi : बैंक के पास रेकी करके करते थे छिनतई

इसी दौरान पुलिस को देखकर अपराधी भागने लगे। पुलिस ने अपराधियों को पीछा कर सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में अपराधियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अपराधियों ने बताया कि वे झारखंड के अलावे बिहार, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल जैसे कई राज्यो में छिनतई की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। वे विगत 7 महीने से रांची में एक किराए का रुम लेकर रह रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Breaking : बाघमारा में दिनदहाड़े बाइकसवार अपराधियों ने की छिनतई, व्यक्ति लहूलुहान… 

वे छिनतई के लिए पहले बैंक की रेकी करते हैं और फिर बैंक से पैसे निकालकर जा रहे लोगों से पैसे की छिनतई करते हैं। उन्होंने मांडर, नामकुम, खलारी, डोरंडा, चान्हों, बेड़ो, नगड़ी, बुण्डू, रातू आदि थाना क्षेत्रों के कई बैंको के पास से छिनतई की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने इनके पास से लूटे हुए पैसे, तीन बाइक, डिक्की तोड़ने वाली मास्टर की और 4 मोबाइल जब्त किया है।

रांची से सौरव सिंह की रिपोर्ट——-

 

Bihar Tarkari Outlet Scheme: पटना जू के गेट नंबर-2 के पास...

Bihar Tarkari Outlet Scheme, पटना: बिहार में सब्जी उत्पादक किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और आम उपभोक्ताओं को उचित कीमत पर ताजी एवं...

Junior National Kabaddi Championship 2026: पटना में 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक...

Junior National Kabaddi Championship 2026, पटना: बिहार में राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण आयोजन...

Sahibganj JTET 2026 Exam: साहिबगंज में JTET-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, डीसी...

Sahibganj JTET 2026 Exam: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए साहिबगंज जिला प्रशासन पूरी...