MUZAFFARPUR में पुलिस अपराधी में मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि आपराधिक वारदात को अंजाम देना तो आम बात है अब अपराधी पुलिस पर हमला और फायरिंग भी करने से नहीं हिचकते। मुजफ्फरपुर में बीती रात अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसके बाद पुलिस की तरफ जवाबी फायरिंग में दो अपराधियों को गोली लग गई। घायल अपराधियों को पुलिस ने एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी और मेडिकल ओवर ब्रिज के नीचे की है। मामले में बताया जा रहा है कि बखरी और मेडिकल ओवर ब्रिज के नीचे अपराधी अक्सर हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। मामले में शिकायतें मिलने के बाद बीती रात पुलिस ने उक्त स्थल की घेराबंदी कर दी। अपने आप को पुलिस से घिरते देख अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की तरफ से जवाबी फायरिंग में दो अपराधियों को गोली लग गई। पुलिस ने दोनों अपराधी को अभिरक्षा में लेते हुए इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

कुछ ही देर में BJP नेता करेंगे बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के आवास पर होगी बैठक

MUZAFFARPUR MUZAFFARPUR MUZAFFARPUR

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...