डेंटल डॉक्टर से रंगदारी की मांग, फोन कर धमकाया, जांच में जुटी पुलिस

गयाजी : गयाजी में एक डेंटल डॉक्टर से फोन कर रंगदारी की मांग करने का मामला सामने आया है। हालांकि इस मामले में डॉक्टर ने रामपुर थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध एक मामला भी दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छांनबीन में जुट गई। मामला रामपुर थाना क्षेत्र के आशा सिंह मोड़ के पास की है। आशा सिंह मोड़ के समीप डेंटल क्लिनिक है। क्लिनिक में डॉक्टर रुमान हम्मादी है। डॉ. रुमान हम्मादी से ही अपराधियों के द्वारा कॉल कर रंगदारी की मांग की गई।

डॉक्टर से कितने की रंगदारी की मांग की गई है इसकी जानकारी थाने में नहीं दी गई

हालांकि डॉक्टर से कितने की रंगदारी की मांग की गई है इसकी जानकारी थाने में नहीं दी गई है। बताया जाता है कि कॉल करने वाले अपराधियों ने डॉक्टर को धमकाया है। हालांकि जब पुलिस डॉक्टर से संपर्क करने की कोशिश की गई तो डॉक्टर ने बात करने से इनकार कर दिया और सीधे थाना से जानकारी लेने की बात कही गई।

पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है

यह किसी आपसी मामला बताया जाता है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस जिस नंबर से कॉल आया उस नंबर की जांच कर रही है और कॉल डिटेल निकाली जा रही है। वहीं रामपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। लेकिन रंगदारी कितने की मांग की गई है यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है। फिलहाल जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : ऑपरेशन लंगड़ा : एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी सूर्या गिरफ्तार, पुलिस को देख करने लगा फायरिंग, पैर में लगी गोली

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img