जहानाबाद में धारदार हथियार से एक व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जहानाबाद : जहानाबाद परस बीघा थाना क्षेत्र के मलिकचक गांव में धारदार हथियार से मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दिया गया। उस व्यक्ति का नाम बाडन साव उम्र 50 वर्ष बताया जाता है। यह व्यक्ति गांव के डीलर के यहां काफी दिनों से रहता था और शुक्रवार की रात्रि में दलान में सोया हुआ था तभी कुछ लोगों ने उसे पकड़कर गांव के बधार में ले जाकर धारधार हथियार से हत्या कर दिया।

आपको बता दें कि जब सुबह लोग जगे तो देखा कि बाडन साव अपने बिस्तर पर नहीं है। तभी उसके परिजन खोजबीन करने लगे काफी खोजबीन करने के बाद भी कहीं अता-पता नहीं चल सका। तब गांव के लोग जब गांव के बधार में शव मिलने की सूचना मिली तो परिजन मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। जैसे ही गांव वालों को हत्या की खबर लगी गांव में सनसनी फैल गया। इस घटना की सूचना ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय थाने के को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

वहीं ग्रामीण घटना को लेकर विरोध जाता रहे और प्रशासन से हत्यारों की गिरफ्तारी और परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खुद भी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर मामले को शांत कराया। पुलिस सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। हत्या के सभी बिंदु पर जांच कर जांच के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। उनके परिवारजनों का कहना है कि हमलोगों को किसी से भी विवाद नहीं चल रहा था।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

LNMU PAT 2024 Protest: इंटरव्यू और नामांकन में देरी से अभ्यर्थी...

LNMU PAT 2024 Protest, दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में PAT-2024 की प्रक्रिया में लगातार हो रहे विलंब और छात्रों के भविष्य को...

Jharkhand Coal Belt: CISF की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध कोयला...

Jharkhand Coal Belt, धनबाद: झारखंड के कोयला क्षेत्रों में सितंबर 2026 के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सुरक्षा और कार्रवाई के मोर्चे...

Yogendra Sao Action: योगेंद्र साव के खिलाफ फिर खुला मोर्चा, JMM...

Yogendra Sao Action, रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और कांग्रेस के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीच विवाद एक बार फिर चर्चा...