नालंदा : रहुई थाना क्षेत्र के धरमसिंह बिगहा गांव में गुरुवार की देर शाम विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतका सुजीत कुमार की 20 वर्षीया पत्नी गीता कुमारी है। जहानाबाद जिला के काको निवासी मायके के परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। एक साल पहले महिला की शादी हुई थी। थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि मायके के परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़े : वट सावित्री पूजा करने गईं महिलाओं को मधुमक्खियों ने काटा, 30 से 40 हुई घायल
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
राजा कुमार की रिपोर्ट


