वट सावित्री पूजा करने गईं महिलाओं को मधुमक्खियों ने काटा, 30 से 40 हुई घायल

नालंदा : रहुई थाना क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय सोनसा के पास लगा वट सावित्री पूजा को लेकर वट वृक्ष के पास सुहागिन महिलाएं पूजा करने के लिए पहुंची। जहां सोनसा, भेंडा और गोविंदपुर के दर्जनों महिलाएं वट वृक्ष का पूजा कर रही थी। तभी अचानक पेड़ के ऊपर लटका मधुमक्खी के छत्ता से मधुमक्खी उड़ने लगा और सभी को काटना शुरू किया। इस दौरान वहां पर भगदड़ मच गया भगदड़ मचने के दौरान दो महिला का मधुमक्खी झाड़ने के क्रम में सोने का आभूषण गिर गया।

लगभग 30 से 40 महिला एवं बच्चों को मधुमक्खियां ने काटा है – महिलाएं

वहीं भेंडा और गोविंदपुर के रूबी देवी, सुचिता कुमारी और सोनी देवी ने बताया कि आज वट सावित्री का पूजा था तो हम लोग पूजा करने के लिए आए थे। पूजा करने के दौरान अचानक मधुमक्खी उड़ने लगा तो हमलोग भागने लगे। जहां मधुमक्खियों ने खदेड़ कर काट लिया। लगभग 30 से 40 महिला एवं बच्चों को मधुमक्खियां ने काटा है। घायल महिला व बच्चे को इलाज के लिए पास में मौजूद उप स्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुर गए जहां उप स्वास्थ्य केंद्र बंद पड़ा था। उसके बाद निजी क्लिनिक में इलाज कराने चले गए, फिर इसकी सूचना रहुई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को दिया गया। जहां घंटो देर बाद उप स्वास्थ्य केंद्र गोबिंदपुर में डॉक्टर पहुंचे जहां घयालों को इलाज किया गया।

यह भी पढ़े : डॉक्टर की पिटाई के विरोध में कल बंद रहेगा जिले के सभी अस्पताल, इमरजेंसी सेवा भी रहेगा ठप

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

Jairam Mahto Police Dispute: जयराम महतो-पुलिस विवाद में आया नया मोड़,...

Jairam Mahto Police Dispute, धनबाद: डुमरी विधायक और जेएलकेएम नेता जयराम महतो से जुड़े बरवाअड्डा थाना विवाद के मामले में पिछले कुछ दिनों से...

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...