Hazaribagh : ट्रैक पर रेलवे कर्मचारी का मिला कटा हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस…

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरियावां रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जयनाथ कुमार दास के रूप में हुई है, जो रेलवे कर्मचारी थे और खपरियावां के निवासी थे। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Hazaribagh : मृतक की फाइल फोटो
Hazaribagh : मृतक की फाइल फोटो

Hazaribagh :  हादसा है या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों ने बताया कि शव क्षत-विक्षत हालत में रेलवे ट्रैक के पास पाया गया, जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर तुरंत पुलिस और रेलवे अधिकारियों को सूचना दी।

ब43 22Scope News

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा है या आत्महत्या।

ुा 22Scope News

रेलवे विभाग के अधिकारी भी अपने स्तर से मामले की जांच कर रहे हैं। घटना के बाद से इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

Nirsa Dog Attack News: धनबाद के निरसा में आवारा कुत्तों का आतंक, एंटी...

Nirsa Dog Attack News: धनबाद ज़िले के निरसा ब्लॉक में पिछले 24 घंटों में कथित तौर पर रेबीज़ से संक्रमित कुत्तों के हमले में लगभग 25...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: दूसरी बोर्ड परीक्षा का...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की क्लास 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित...

JSSC Exam 2024: दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला, अभ्यर्थी तुरंत...

JSSC ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला है। दुमका और हजारीबाग के अभ्यर्थी नया एडमिट कार्ड...