Giridih: पचंबा थाना क्षेत्र के मानिकलालो में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की खबर मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पचंबा थाने को दी।
Giridih: व्यक्ति के शव मिलने से फैली सनसनी
सूचना मिलते ही पचंबा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान उमेश दास (उम्र लगभग 40 वर्ष), पिता चीतो दास, निवासी शार्को, थाना डुमरी, जिला गिरिडीह के रूप में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक गिरिडीह में मजदूरी करने के उद्देश्य से आया हुआ था। शव पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेजा गया है।
नमन नवनीत की रिपोर्ट
Highlights


















