कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष के घर पर हुई फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

हजारीबाग: जिले के चौपारण में एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट सुनने को मिली. ये बात अलग है कि इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ. घटना देर रात की है जिसमें 2 मोटरसाइकिल से 4 लोग आये और कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव के दुकान के पास फायरिंग कर इटखोरी के ओर चले गए. कुछ देर बाद फिर वापस आये. जानकारी के अनुसार फायरिंग उनके घर के छत पर किया जा रहा था. लेकिन गोली वहां तक नहीं पहुंची. अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की जिसमें 3 खोखा और 4 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी शम्भू नंद ईश्वर दलबल के साथ पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए. नेता विकाश यादव द्वारा लगातार अवैध धंधेबाजों के खिलाफ आवाज बुलंद की. जिससे बौखलाए बदमाशों ने घटना का अंजाम दिया. पहले भी अंदेशा लगाया जा रहा था कि जिस गति से अवैध कारोबारियों पर कार्यवाई की जा रही है, उसका प्रतिकार की कोशिश उनके द्वारा जरूर की जाएगी.

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...