हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश के दो iPhone शादी समारोह में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Desk. गुजरात हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश के दो iPhone एक शादी समारोह में चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी को देहरादून में एक शादी समारोह में उनके दो आईफोन चोरी हो गए थे। एक फोन उनका अपना था, जबकि दूसरा अहमदाबाद में रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय द्वारा खरीदा गया था।

हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश के दो iPhone चोरी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले में देहरादून की राजपुर पुलिस जांच में जुट गई है। दरअसल, गुजरात हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश सुनीता अग्रवाल मसूरी रोड स्थित फ़ुटहिल गार्डन में एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए देहरादून आई थी। शाम 4:45 से 5:15 के बीच समारोह स्थल से उनके दो iPhone चोरी हो गए।

दोनों फोन चोरी होने की सूचना देहरादून पुलिस को दी गई। इनमें से एक आईफोन मुख्य न्यायाधीश का निजी है, जबकि दूसरा रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय द्वारा खरीदा गया था। अहमदाबाद के रजिस्ट्रार जनरल ने देहरादून पुलिस को मोबाइल चोरी की सूचना दी है। इसके आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं और शादी में आने-जाने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही पुलिस सर्विलांस के जरिए भी मोबाइल ढूंढने की कोशिश कर रही है। पुलिस के अनुसार, 27 जनवरी को मामले में लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी। अब तक लगभग 100 लोगों की सूची तैयार की गई है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Kanke CIP Rape Case: इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, क्लिनिकल...

 रांची के कांके स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी PG छात्र को गिरफ्तार...

NEET UG Admission Scam: रिम्स और पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में फर्जी...

NEET UG एडमिशन में फर्जी दिव्यांग और जाति प्रमाण पत्र से आरक्षित सीट दिलाने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। रिम्स और पूर्णिया...

Ranchi to Hyderabad Flight: विधायक के PA की अटैची का ताला...

झामुमो विधायक आलोक सोरेन के निजी सहायक रजनीश कुमार की रांची से हैदराबाद यात्रा के दौरान अटैची से ₹50 हजार चोरी हो गये। शिकायत...