Advertisement
Advertisement

Patna में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी के घर पर फायरिंग, पुलिस…

पटना: बिहार खास कर राजधानी पटना में अपराधी पूरी तरह से बेख़ौफ़ हो चुके हैं। अपराधी जब जहां चाहते हैं पुलिस को खुली चनौती देते हुए आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। ताजा मामला है राजधानी पटना के राजीवनगर इलाके से जहां अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी के घर पर गोलीबारी की। हालांकि घटना में किसी तरह की कोई हताहत की सूचना नहीं है। घटना राजीवनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 23 की है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े जमीन कारोबारी राकेश सिन्हा के घर के बाहर फायरिंग की।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। गोलीबारी की घटना सीसीटीवी में कैद गई है। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। मामले में सिटी एसपी सेंट्रल ने बताया कि सीसीटीवी में अपराधियों की करतूत कैद हो गई है। पुलिस अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्दी ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar में फिर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सेतु निर्माण योजना, CM ने…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Patna Patna

Patna

Commercial Advertisment

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: देवघर में अवैध नेल पॉलिश...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: नगर थाना क्षेत्र में देव संघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे अवैध रूप से संचालित नेल पॉलिश फैक्ट्री में...

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...