Flipkart के कर्मी की सहयोग से थी बड़ी लूट की साजिश, पुलिस ने किया नाकाम

144
Flipkart
Flipkart के कर्मी की सहयोग से थी बड़ी लूट की साजिश, पुलिस ने किया नाकाम
Advertisment

सारण: छपरा में पुलिस की तत्परता से एक बड़ी लूटकांड होने से बच गई। पुलिस ने लूट की कोशिश करने वाले पांच अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार छपरा के मेथवलिया स्थित फ्लिपकार्ट ऑफिस की है जहां डकैती की योजना पर पुलिस ने पानी फेर दिया।

Advertisment

मामले में छपरा के एसपी कुमार आशीष ने बताया कि गरखा थाना की पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी बड़ी डकैती की घटना की योजना बना रहे हैं और वे जल्दी ही घटना को अंजाम भी देने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया साथ ही अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, पांच जिन्दा कारतूस, दो चाकू, एक कार, पांच मोबाइल बरामद किया है। एसपी ने बताया कि लूट की योजना में फ्लिपकार्ट के एक कर्मी की भी मिलीभगत थी।

यह भी पढ़ें-      हत्या नहीं, Honor Killing: किशोरी के शव बरामदगी मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

https://youtube.com/22scope

सारण से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Flipkart Flipkart

Flipkart

Advertisement