पत्नी संग बिहार के सारण पहुंचे गौतम अदाणी, अखंड ज्योति आई केयर प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ

सारण : अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी रविवार को पत्नी संग पहली बार सारण पहुंचे। यहां उन्होंने अखंड ज्‍योति आई हॉस्पिटल में अदाणी आई केयर प्रोजेक्‍ट का शुभारंभ किया। बता दें कि गौतम अदाणी और प्रीति अदाणी ने इसका भूमि पूजन किया। रविवार को भूमि पूजन कर ग्रामीण इलाकों के लिए नेत्र स्वास्थ्य और कौशल विकास से जुड़ी नई योजनाओं की आधारशिला रखी। यह दुनिया का सबसे बड़ा ग्रामीण आई नेटवर्क होगा।

बिहार में 50 से 60 हजार करोड़ का निवेश करेंगे – गौतम अदाणी

अदाणी ग्रुप का अदाणी आई केयर प्रोजेक्‍ट दरअसल, अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल और अदाणी फाउंडेशन की एक संयुक्त ऐतिहासिक पहल है, जिसके तहत अदाणी सेंटर फॉर आई डिजीज और अदाणी ट्रेनिंग सेंटर फॉर ऑप्थैल्मिक साइंसेस संचालित होगा। इस परियोजना को लेकर न सिर्फ सारण, बल्कि आसपास के जिलों में भी उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि केंद्र के शुरू होने के बाद लोगों को बेहतर और मॉर्डन नेत्र चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी, अदाणी इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर प्रणव अदाणी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान गौतम अदाणी ने कहा कि वो बिहार में 50 से 60 हजार करोड़ का निवेश करेंगे।

Gautam Saran 1 22Scope News

आई केयर प्रोजेक्‍ट के लिए भूमि पूजन

आपको बता दें कि रविवार को पटना एयरपोर्ट पर विमान लैंड होने के बाद गौतम अदाणी और प्रीति अदाणी सारण के अखंड ज्‍योति आई हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्‍चार के बीच गौतम अदाणी और प्रीति अदाणी ने अनुष्‍ठान पूरे किए। मस्तीचक गांव में पुरोहितों के मंत्रोच्‍चार के बीच गौतम अदाणी और प्रीति अदाणी ने भूमि पूजन किया।

Gautam Saran 2 22Scope News

आज बिहार की पवित्र धरती मस्तीचक आकर मन गर्व, भावनाओं और आत्मीयता से भर गया – अदाणी

गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि आज बिहार की पवित्र धरती मस्तीचक आकर मन गर्व, भावनाओं और आत्मीयता से भर गया। गायत्री शक्तिपीठ पहुंचकर एक अलग ऊर्जा और आध्यात्मिक प्रेरणा का अनुभव हुआ। किसी व्यक्ति की आँखों की रोशनी लौटाना केवल इलाज नहीं होता। यह उसके जीवन में फिर से उम्मीद, आत्मविश्वास और सम्मान लौटाने का पुण्य काम है। गायत्री परिवार, अखंड ज्योति और मृत्युंजय जिस सेवा-भाव से समाज को नई दिशा दे रहे हैं, उसने मुझे भीतर तक प्रभावित किया है। उनके इस असाधारण कार्य के लिए उन्हें हृदय से साधुवाद एवं शुभकामनाएं।

Gautam Saran 3 22Scope News

गौतम अदाणी ने कहा- हमारे लिए ‘सेवा ही साधना है’ कोई नारा नहीं, बल्कि करुणा को कर्म में बदलने की प्रेरणा है

उन्होंने कहा कि हमारे लिए ‘सेवा ही साधना है’ कोई नारा नहीं, बल्कि करुणा को कर्म में बदलने की प्रेरणा है। अखंड ज्योति फाउंडेशन भी इसी विचार को समाज सेवा के माध्यम से जीवंत कर रहा है। इसी भावना के साथ अदाणी फाउंडेशन और अखंड ज्योति अस्पताल के साथ मिलकर ‘ACE – Adani Centre for Eye Diseases’ की शुरुआत करने जा रहे हैं, जो जरूरतमंद लोगों तक सुलभ और किफायती नेत्र चिकित्सा पहुंचाने का एक बड़ा प्रयास होगा। साथ ही ‘ATOM – Adani Training Centre for Ophthalmic Medicine’ के माध्यम से नई पीढ़ी के नेत्र विशेषज्ञों और महिला स्वास्थ्यकर्मियों को तैयार किया जाएगा।

Gautam Saran 22Scope News

बिहार की जनता के स्नेह और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार – गौतम अदाणी

गौतम अदाणी ने कहा कि हमने बिहार की इस पावन धरती से प्रारंभ हुई सेवा की इस ज्योति को आने वाले वर्षों में देश के हर जरूरतमंद तक पहुंचाने का प्रण लिया है। इसी भावना के साथ ‘अदाणी अखंड ज्योति ट्रस्ट’ पूर्ण समर्पण, संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य करता रहेगा। सेवा और मानवता के इन पावन कार्यों हेतु हमने आने वाले वर्षों में 700 करोड़ रुपए से अधिक के सहयोग का संकल्प लिया है। बिहार हमेशा से राष्ट्र को नई चेतना देने वाली धरती रही है। यह पुनीत मुहिम उसी सेवा भावना, संस्कार और समर्पण के माध्यम से देश को नई रोशनी देने का प्रयास है। बिहार की जनता के स्नेह और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार।

यह भी पढ़े : नीरज कुमार ने कह दी बड़ी बात, बोले- नीतीश कुमार के नाम से जल्द ही तैयार होगा ‘नीतीश आकाईव’

हिमांशु सिन्हा की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...