पलामू : पलामू जिला मुख्यालय मेदनीनगर में वृद्ध दंपति की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त गिरफ्तार को किया है। पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर रही है। इसकी जानकारी पलामू एसपी ने दी।
बता दें कि घटना शहर थाना क्षेत्र के कुंड मोहल्ला में बुजुर्ग दंपति को घर में घुसकर जघन्य तरीके से हत्या कर दी गई। रात के अंधेरे में घर में घुस कर दोनों को अपराधियों ने बेदर्दी से मार डाला। मृतक राजेश्वर राम चंद्रवंशी रिटायर्ड फौजी हैं, वही उनकी पत्नी पर्मिला देवी घरेलू महिला हैं।
दोनों मेदनीनगर में के कुंड मोहल्ला में अकेले रहते थे। मृतक के तीन बेटे हैं। जिनमें छोटे बेटे अरविंद कुमार मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के आप्त सचिव हैं, जबकि बड़े बेटे पलामू डीपीआरओ में कार्यरत हैं। एक बेटे का निधन पहले ही हो चुका है।