आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाया गया अमृत महोत्सव
दानापुर (पटना) : 40वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, दानापुर के द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस दौरान फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार की सुबह वाक-थम एकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली दानापुर 40वीं वाहिनी मुख्यालय से चलकर दानापुर रेलवे स्टेशन तक पहुंचा। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने एवं स्वस्थ रहकर मजबूत होकर देश को विकास एवं प्रगति की ओर अग्रसर रहकर देश की अखंडता के प्रति एकजुट होकर देश को विकास की ओर आगे बढ़ाना है। फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत 40वीं वाहिनी द्वारा योगा व अन्य शारीरिक व्यायाम गतिविधियां जैसे पीटी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, 5 किलोमीटर एकता दौड़ की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कमांडेंट मनीष कुमार के अलावे डिप्टी कमांडेंट गौतम सागर, डिप्टी कमांडेंट अजीत सिंह, डिप्टी कमांडेंट (चिकित्सक) डॉक्टर सुधांशु कुमार एवं अन्य लोगों ने भाग लिया।
Highlights


















