गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस ने दीपावली व छठ पर्व को लेकर लगातार सर्च अभियान चला रही है।यूपी से आने वाली सभी वाहनों को संघन जांच किया जा रहा है। इसी दौरान जादोपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के खरगौली गांव के समीप गंडक नदी से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नाव से 400 लीटर देशी शराब बरामद किया है। वहीं तस्कर नदी में छलांग लगाकर भागने में सफल हो गए है।
गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि यादोपुर में गंडक नदी के रास्ते नाव से शराब की तस्करी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर जादोपुर ने छापेमारी कर 400 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है। वहीं तस्कर नदी में छलांग लगाकर भागने में सफल हो गए है। पुलिस जांच कर रही है।फरार शराब तस्करों को चिन्हित कर कार्यवाही की जाएगी।
सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट


