लोहरदगा: एसपी आवास के पीछे बुधवार की रात लगभग 9.30 बजे पुलिस जवान अनंत सिंह मुंडा ने एएसआई धर्मेंद्र सिंह को गोली मारी दी। वहीं उसकी मौत हो गई।
गोली चलाने वाला जवान देर रात तक वहीं छिपा था।घटना की जानकारी मिलने पर एसपी हरीश बिन जमा और सीआरपीएफ कमांडेंट राहुल कुमार पहुंचे।
लेकिन, 4 घंटे की मशक्कत की बाद एसपी और उनकी टीम जवान को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। अनंत एसपी आवास के पीछे स्थित एक निजी मकान में किराए पर रहता है।
बुधवार को ड्यूटी के बाद घर पहुंचा। उसके साथ अन्य जवान भी थे। अचानक अनंत ने एएसआई को गोली मार दी। अन्य जवान वहां से भाग गए।