पुलिस नक्सली मुठभेड़, दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग

मुंगेर : पंचायत चुनाव को लेकर नक्सलियों के जमा होने की सूचना के बाद जिला पुलिस और एसटीएफ ने  सयुंक्त रूप से कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में दोनो तरफ से कई चक्र चली गोलियां चली. हलाकि अंधेरे का फायदा उठा कर नक्सली भागने में सफल रहे.        नक्सल प्रभावित धरहरा प्रखंड के नक्सल प्रभावित सखौल कोल के समीप रविवार की शाम पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. दोनों ओर से लगभग 50 राउंड फायरिंग हुई. हालांकि इस मुठभेड़ में दोनों ओर से कोई हताहत नहीं है. इस मुठभेड़ को लेकर लड़ैयाटांड थाना में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज की है. जिसमें परवेश दा सहित अन्य नक्सलियों को नामजद किया गया.

मुठभेड़ की पुष्टि पुलिस अधीक्षक जगुनाथरेड्डी जलारेड्डी ने की. एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि सखौल के समीप जंगली पहाड़ी पर पंचायत चुनाव को प्रभावित करने के लिए नक्सलियों का जत्था जमा हुआ है. जिसकी संख्या 30 से 40 के बीच है. जो पंचायत चुनाव में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने के लिए किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है.  एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम को रविवार की शाम सर्च ऑपरेशन में भेजा गया. पुलिस टीम को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी.

जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गयी. लेकिन नक्सली अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल के रास्ते भाग निकले. नक्सलियों की ओर से 30 से 40 राउंड फायरिंग की गयी. जबकि पुलिस की ओर से 15 से 20 चक्र गोली चलाई गयी. एसपी  के अनुसार इस मुठभेड़ में कोई हताहत नही हुआ. नक्सलियों को धर पकड़ के लिये एसटीएफ और जिला पुलिस सयुंक्त रूप से नक्सली क्षेत्रों में छपेमारी अभियान चला रही है. 

रिपोर्ट : अतहर

मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर नक्सली हमला, दो बॉडीगार्ड नक्सलियों के कब्जे में

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...