केदलीटोला जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, एके 47 बरामद

Lohardaga- लातेहार सदन थाना क्षेत्र के केदलीटोला जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है. दोनों के बीच सैकड़ों राउंड गोलियां चली.

मुठभेड़ के बाद पुलिस केदलीटोला और नारायणपुर समेत लातेहार-लोहरदग्गा जिला के सीमा क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चला रही है. लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से लातेहार व लोहरदगा सीमा क्षेत्र के जंगलों मे पुलिस के द्वारा माओवादियों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस के साथ माओवादियों की मुठभेड़  हो गयी.

एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि मुठभेड़ के बाद चलाये गये सर्च आपरेशन में पुलिस को घटना स्थल से भारी मात्रा में गोली, मैगजीन और  एके 47 रायफल बरामद किया है.

रिपोर्ट- गोपी 

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...