सीवान : हम सभी ने अक्सर लोगों की गाड़ी में धक्का मारते हुए देखा है। जब कभी रास्ते पर गाड़ी खराब होकर रुक जाती है तो उन्हें धक्का मारकर आगे बढ़ाया जाता है। पर आम लोग ऐसा करें तो बात समझ में आती है। मगर जिनके हाथों में शहर की सुरक्षा की कमान हो। हर समय किसी जरूरतमंद की सहायता के लिए तैयार रहना हो। अगर उनकी गाड़ी को धक्का मारकर किसी अपराधी को पकड़ना हो। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की ढिलाई को लेकर बहुत सारे सवाल खड़े हो जाते हैं।
सीवान जिले के तरवारा थाने की पुलिस एक अपराधी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची थी। जहां मेडिकल जांच के बाद पुलिस अपने गाड़ी को स्टार्ट करती है। मगर पुलिस की गाड़ी स्टार्ट नहीं होती है। वहीं वर्दी में दिख रहे तीन-चार पुलिसकर्मी जीप को धक्का लगाकर स्टार्ट करते नजर आ रहे हैं। वहीं वर्दी में खड़े दिख रहे दारोगा अपने जवानों को जीप को स्टार्ट करने की टेक्निकल दिमाग भी बता रहे हैं।
आपको बता दें कि अब ऐसे में सवाल उठते हैं क्या यह धक्का मार जीप से सीवान पुलिस कबतक काम करती रहेगी। अगर किसी अपराधी को पकड़ना हो तो पुलिस इस तरह की व्यवस्था से कैसे अपराधी को पकड़ पाएगी। ऐसा ही हाल रहा तो अपराध पर कैसे अंकुश लगाया जाएगा। बिहार के मुखिया नीतीश कुमार अपने बिहार पुलिस को हाईटेक करने की बात करते हैं। दूसरी तरफ बिहार में धक्के मार गाड़ी से सीवान पुलिस की जिंदगी चल रही है।
यह भी पढ़े : टक्कर को लेकर हथियारबंद बदमाशों ने एक किशोर को मारी गोली
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
रवि कुमार की रिपोर्ट


