भू-माफिया व पूर्व JDU नेता के घर पर पुलिस ने की छापेमारी

नालंदा : भू-माफिया और पूर्व जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता बाबर मल्लिक, उनके भाई और पूर्व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सह वर्तमान जदयू नेता अकबर मल्लिक के घर पर बुधवार को नालंदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। दोनों आरोपी सगे भाई हैं और उन पर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने के गंभीर आरोप हैं। पूर्व में अकबर मल्लिक ठगी दंगा और आर्म्स एक्ट में जेल की हवा खा चुका। जिसके कारण अकबर मल्लिक को पार्टी से बाहर निकाल दिया गया है। बैगनाबाद इलाके में यह छापेमारी करीब छह घंटे तक चली, जिसमें भारी मात्रा में हथियार होने की सूचना मिली है।

LN Mishra 1 22Scope News

नालंदा SP के नेतृत्व में की गई छापेमारी, अकबर के पास हथियारों का जखीरा मौजूद

हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। छापेमारी का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक (SP) भारत सोनी कर रहे थे। उनके साथ सदर डीएसपी, सोहसराय, लहेरी और बिहार थाना के थानाध्यक्ष भी मौजूद थे। एसपी भारत सोनी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बाबर मल्लिक और अकबर मल्लिक के पास अवैध हथियारों का जखीरा मौजूद है। इसी आधार पर एक विशेष टीम गठित कर दोनों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई।

यह भी देखें :

बाबर मलिक JDU में किसी पद पर नहीं है – प्रवक्ता डॉ. धनंजय देव 

नालंदा एसपी ने यह भी संकेत दिया कि इस कार्रवाई के दायरे में उन सभी लोगों को लाया जा रहा है जो इस गिरोह से किसी न किसी रूप में जुड़े हुए हैं। वहीं जदयू प्रवक्ता डॉ. धनंजय देव ने बताया कि बाबर मलिक जदयू पार्टी में किसी पद पर नहीं है। वह जदयू पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं लेकिन अकबर अली फिलहाल पार्टी में कोई भी पद पर नहीं है। अपराधी चाहे कितना भी रसूखदार क्यों न हो सीएम नीतीश कुमार की सुशासन की सरकार में ना तो निर्दोष फंसता है और ना ही दोषी बचता है।

यह भी पढ़े : 2 भाईयों का झगड़ा बना हिंसक, कहासुनी में चली गोलियां, महिला को लगी गोली

मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...