2 भाईयों का झगड़ा बना हिंसक, कहासुनी में चली गोलियां, महिला को लगी गोली

नालंदा : हिलसा थाना क्षेत्र के तिनरूखिया गांव मंगलवार देर रात जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी के दौरान अचानक गोलियां चल गईं। इसी दौरान गांव में घूम रही एक महिला को गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल महिला को हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। पटना ले जाने के क्रम में ही दनियावां के पास उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के दुलारचंद राम की पत्नी सरोजा कुमारी (60) के रूप में हुई है। वह अपने भाई के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तिनरूखिया गांव आई थीं।

LN Mishra 1 22Scope News

2 भाइयों के बीच जमीन को लेकर पहले से चल रहा था विवाद – स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के ही दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। मंगलवार की रात विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। दुर्भाग्यवश इसी दौरान टहल रही सरोजा देवी को एक गोली आकर लग गई। घटना की सूचना मिलते ही हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं अपर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़े : होटल संचालक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम…

यह भी देखें :

मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

IPL 2026: बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा Chris Gayle का...

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक सीजन में सबसे...

खेल अवसंरचना के सुदृढ़ संचालन एवं विशेषज्ञ आधारित विकास पर खेल...

पटना : बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज विकास भवन स्थित खेल विभाग में विभागीय योजनाओं एवं खेल अवसंरचना विकास की विस्तृत...

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन...

रांची : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन हासिल करने का एक वर्ष पूरा किया। यह कॉलेज बिहार और...

बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में नए सत्र से शुरू...

पटना : राज्य में खुलने वाले नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई प्रारंभ करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने...

बकरीद पर हर जिले में चौकसी बढ़ी, अधिकारियों को अलर्ट मोड...

पटना : बकरीद के मौके पर राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को सभी जिलों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img