गावां में पुलिस ने शराब बरामद कर एक को किया गिरफ्तार

गिरिडीह. गावां थाना क्षेत्र के मंझने में बुधवार को एक घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व एक गैलन महुआ दारू को जब्त किया गया है। मौके से मंझने निवासी विक्की साव पिता राजेश साव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

गावां में शराब के साथ एक गिरफ्तार

मामले को लेकर थाना प्रभारी महेश चंद्र ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि मंझने के एक घर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और महुआ दारू रखा हुई है। इसके बाद उक्त घर में छापेमारी अभियान चलाया गया। जहां से रॉयल स्टैग 375 एमएल का 23 पीस, स्टर्लिंग रिजर्व 375 एमएल 22 पीस, इंपीरियल ब्लू 375 एमएल का 26 पीस, किंग फिशर कैन बीयर 500 एमएल 10 पीस, किंग फिशर बीयर बॉटल 650 एमएल 3 पीस और देशी दारू एक गैलन जब्त करते हुए मौके से एक गिरफ्तार किया गया है।

गावां से सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!