स्कूल के समीप पुलिस ने आहर से शव किया बरामद

बक्सर : डुमरांव के आवासीय टीचर ट्रेनिंग स्कूल के समीप बुधवार की सुबह पुलिस को आहर में पड़ा एक शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के कान खड़े हो गए। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने डायल-112 की पुलिस को सूचना दी की आवासीय टीचर ट्रेनिंग स्कूल के समीप आहर में एक शव है।

सूचना मिलते ही डायल 112 के प्रभारी सुधीर उरांव, सिपाही राजीव कुमार और चालक बिरेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे और स्थानीय थाने को इसकी सूचना दी। स्थानीय थाने ने पहुंचकर जब मामले की छानबीन की तो मृतक की पहचान भोजपुर जिले के आयर गांव निवासी राजीव त्यागी के रूप में हुई है। वह एक सरकारी शिक्षक था और 11 मार्च को ही डुमरांव के आवासीय टीचर ट्रेनिंग में ट्रेनिंग करने के लिए पहुंचा था।

पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अनीषा राणा ने बताया कि मृतक की मौत किन कारणों से हुई है, इसका पता लगाया जा रहा है। यह हत्या है या आत्महत्या इन बिंदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल मृतक के शव को बाहर निकालकर पुलिस उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी हुई है, वहीं मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

गुलशन सिंह की रिपोर्ट शव 

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img