भारी मात्रा में विदेशी शराब पुलिस ने किया बरामद

मधेपुरा : मधेपुरा सदर अनुमंडल के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जीतापुर से भारी मात्रा में विदेशी शराब पुलिस ने बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए मुरलीगंज थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि सोमवार की रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि विदेशी शराब की खेप मुरलीगंज थाना क्षेत्र में आया हुआ है। सूचना के आधार पर तुरंत एएसआई जलधार कुमार यादव और कमांडो दल के साथ एक टीम का गठन किया गया।

गठित की गई टीम के द्वारा थाना क्षेत्र के भतखोड़ा पंचायत जीतापुर के मूसरणीया रही गांव के वार्ड नंबर-6 में बजरंगबली मंदिर के समीप छापेमारी की गई। जहां से 51 कार्टून में 459 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। मौके पर से शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि शराब तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्यों के पहचान की जा रही है जल्द ही तस्करों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

रमण कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन...

Hemant Soren News: दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन शनिवार को संथाली...

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...