लगभग 6 दिन से लापता युवती को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

गयाजी : गयाजी के नक्सल प्रभावित क्षेत्र डुमरिया प्रखंड के मैगरा थाना क्षेत्र में बीते छह दिन पूर्व एक युवती की अपहरण का मामला युवती के माता-पिता के द्वारा मैगरा थाना में दर्ज कराई गई थी। युवती ने पड़ोस के ही रहने वाले एक समुदाय के दो लोगों पर लगाया था। वहीं लड़की के परिजनों के द्वारा सड़क जाम भी किया गया था। जब पुलिस ने पूरे मामले की जांच किया तो पता चला कि युवती खुद ही घर से चली गई थी और वह गोपालगंज में रह रही थी। इसकी जानकारी लड़की के माता-पिता को भी थी।

DIARCH Group 22Scope News

एक युवक को फंसाने के लिए चल रही थी साजिश – पुलिस

आपको बता दें कि पुलिस ने करीब 300 कॉल डिटेल्स इंस्टाग्राम फेसबुक चेक किया तब पता चला कि पड़ोस के रहने वाले एक युवक को फंसाने के लिए इस तरह के साजिश रची गई थी। बताया जाता है कि लड़की और लड़का दोनों के बीच बातचीत होती थी। जिसको लेकर लड़की के माता-पिता को ताने दे रहा था। जिसके कारण लड़की गया से गोपालगंज चली गई थी और वहीं किसी के यहां काम कर रही थी।

लड़की के पिता ने 2 लोगों को फंसाने के लिए षड़यंत्र रचा था – इमामगंज SDPO

इसकी जानकारी इमामगंज एसडीपीओ कमलेश कुमार ने दी। इमामगंज एसडीपीओ ने बताया कि लड़की के पिता जिनेंद्र ठाकुर के द्वारा पड़ोस के रहने वाला सद्दाम और पहलवान को फंसाने के लिए झूठी अपहरण का केस कराया गया। लेकिन जब जांच किया गया तो लड़का बेकसूर निकला। लड़की अपने खुद से गई थी और इस बात की जानकारी उसके माता-पिता को थी। लड़की के साथ कुछ दिनों से इसके बीच दोस्ती चल रहा था। जिसके कारण परिजनों ने लड़की को ताना दिया और लड़की घर से चली गई थी। उन्होंने बताया कि करीब 300 कॉल डिटेल्स मिला। साथ ही इंस्टाग्राम व फेसबुक चेक किया गया। झूठे अपहरण और भ्रम फैलाने के आरोप में लड़की के माता-पिता पर भी कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि माहौल बिगड़ने के लिए सड़क जाम भी किया गया था लेकिन किसी प्रकार मामले को शांत कराया गया था।

यह भी पढ़े : अपहरण मामले का खुलासा, पुलिस ने युवक को बरामद किया सकुशल

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img