Advertisment

पुलिस ने किया खुलासा, घटना के बाद नेपाल में शरण लेते है चोर

बोकारो : झारखंड में सक्रिय वाहन चोर गिरोह के सदस्यों का तार उत्तरप्रदेश और बिहार के कई जिलों से जुड़ा है. झारखंड में वाहनों की चोरी कर जब पुलिस की दबिश से परेशान होते है तो नेपाल में शरण लेते हैं. इसका खुलासा बोकारो एसपी चंदन कुमार झा ने आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान किया. उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में कुल 9 चारपहिया वाहनों की चोरी हुई हैं जिसके बाद एसआईटी का गठन किया गया.

चोरी की गई वाहनों में से दो स्कार्पियो बिहार के बिहिया से बरामद की गयी हैं जबकि एक स्कार्पियो डुमरांव से बरामद की गई हैं. एसपी ने कहा कि चोरी की गाड़ियों का उपयोग अपराध से जुड़े कई घटनाओं में किया जाता रहा है, उन्होंने दावा किया कि अन्य गाड़ियां भी शीघ्र बरामद की जायेगी. बिहार में अभी भी दो टीमें छापेमारी कर रही हैं, शीघ्र ही पकड़ी जाएंगी. उन्होंने कहा कि लोकल अपराधी इन अपराधियों को शरण देते हैं और उन्हें रेकी करने में सहयोग करते है. इस मामले में पुलिस ने तीन स्कार्पियो समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिसने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए कई घटनाओं का खुलासा किया है

रिपोर्ट : चुमन कुमार

लूटपाट की नियत से अपराधियों ने की बुजुर्ग महिला की ह’त्या, पुलिस ने किया खुलासा

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...