शिवम अपहरण कांड: पुलिस ने किया खुलासा

मोकामा: शिवम अपहरण कांड – पुलिस ने शिवम् के अपहरण का खुलासा करते हुए शिवम् को बरामद कर लिया है बताया जा रहा है की अपराधियों द्वारा शिवम् का अपहरण कर लिया गया था जिसके बाद फिरौती मांगी जा रही थी।

इसी सिलसिले में पुलिस ने टीम गठित कर कई जगहों पर छामेपारी करना शुरू कर दिया इसी डर से अपराधी शिवम् को छोड़कर फरार हो गए वही पुलिस का कहना है की अपराधियों की पहचान कर ली गयी है।

अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा  रही है। सूत्रों का कहना है की शिवम् अपहरण काण्ड में जिन अपराधियों की संलिप्तता सामने आयी है।

शिवम अपहरण कांड

उनमे शिवम् के  परिवार के संपर्क में कुछ लोग थे जो कुछ दिन पहले से शिवम् की रेकी  कर रहे थे पूरी योजना बनाकर अपराधियों ने शिवम् को  स्कूल से उठाया था अपराधियों द्वारा यही की गयी एक बड़ी गलती पुलिस के लिए अपराधियों की पहचान करने में मददगार हुई।

अपराधियों की पहचान मिलने के बाद पुलिस ने उसी के आधार पर छापेमारी  प्रारम्भ की जिससे अपराधियों  पर पुलिस का दबाव बढ़ने लगा। जिसके बाद अपराधियों ने  शिवम् को बाढ़ रेलवे स्टेशन  के पास छोड़ दिया ,समाचार लिखे  जाने तक शिवम्  रेलवे स्टेशन के पास स्थित पुलिस निगरानी में था।

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...

Ranchi Crime News: पहाड़ी टोला में 40 लाख की चोरी, बेटी...

 रांची के पहाड़ी टोला में बंद घर से करीब 40 लाख रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान चोरी। बेटी की शादी के लिए...

Hazaribagh Double Murder: दहेज के लिए राहुल-पूजा की हत्या, 6 दोषियों...

 हजारीबाग के इचाक दोहरे हत्याकांड में अदालत ने राहुल और पूजा की हत्या के मामले में छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।...