3 Liquor Mafias के साथ पुलिस ने जब्त किया भारी मात्रा में शराब

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में शराब कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस लगातार मुहीम चला कर शराबबंदी को सफल बनाने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप पकड़ा है। पुलिस ने मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के महमदपुर में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक स्कॉर्पिओ, और एक अन्य लग्जरी कार के साथ ही एक ट्रक से शराब की बड़ी खेप जब्त की है। इस दौरान पुलिस ने उत्तर बिहार का शराब माफिया बबुआ डॉन समेत तीन शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है।

मामले को लेकर मुजफ्फरपुर ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि इन दिनों मुजफ्फरपुर में शराब माफियाओं के विरुद्ध पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने मुजफ्फरपुर के शराब माफिया बबुआ डॉन का साला अविनाश कुच्चा, बिट्टू समेत एक अन्य शराब माफिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक ट्रक से 200 पति शराब भी बरामद किया है जिसकी कीमत करीब 20 लाख रूपये आंकी गई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos 

यह भी पढ़ें-    Banka में शौच के लिए निकले 8वीं के छात्र का शव पोखर से हुआ बरामद, परिजन समेत ग्रामीण…

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Liquor Mafias Liquor Mafias

Liquor Mafias

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img