Banka में शौच के लिए निकले 8वीं के छात्र का शव पोखर से हुआ बरामद, परिजन समेत ग्रामीण…

बांका: बांका में पोखर में डूब कर एक किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से इलाके में कोहराम मच गया। घटना बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर पंचायत के सतघड़ा गांव की है जहां प्राथमिक विद्यालय के समीप एक पोखर में एक किशोर डूब गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने बताया कि छोटी जानकीपुर निवासी सिकंदर दास का 14 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार मंगलवार की सुबह शौच के लिए निकला था। काफी देर तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की।

इसी दौरान पोखर के समीप उसका चप्पल दिखा। स्थानीय लोगों ने पोखर में शव तलाश करने की कोशिश की लेकिन उन्हें शव नहीं मिला। बाद में ग्रामीणों ने मामले की जानकारी स्थानीय सीओ और थानाध्यक्ष को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच कर पोखर से किशोर का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में परिजनों ने आशंका जताई है कि शौच के दौरान पैर फिसलने से युवक की डूब कर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक किशोर आठवीं कक्षा का छात्र था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Police Station से कुछ ही दूरी पर अंधाधुंध फायरिंग, 1 व्यक्ति जख्मी

बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Banka Banka Banka

Banka

Anant Singh Statement: 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर अनंत...

Anant Singh Statement, पटना: बिहार में मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने 9 लोगों की हत्या से जुड़े अपने बयान पर सफाई दी...

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में लूटकांड के आरोपी की गिरफ्तारी, अब...

Muzaffarpur Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चर्चित मरीचा लूटकांड के मामले में मनियारी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सीवान में शिक्षक एमएलसी चुनाव की...

Siwan Teacher MLC Election 2026: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर सीवान जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई...