नाबालिक की मौत मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने भेजा जेल

Simdega-बानो के चाटुओड़ा में नाबालिग किशोरी की संदेहास्पद मौत मामले में कोलिबिरा पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाने वाले चांद अंसारी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी रामेश्वर भगत ने बताया कि पीड़िता की बड़ी बहन ने चांद अंसारी के विरुद्ध अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज करवाया था. पीड़िता की बड़ी बहन की शिकायत पर कोलेबिरा थाने में (काण्ड संख्या- 66/2022, दिनांक- 01.11.2022, धारा- 363/366A/376 (3)/302 धारा एवं 4/6 पोक्सो एक्ट के तहत) प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

नाबालिग किशोरी की संदेहास्पद मौत-पीड़िता को अस्पताल पहुंचाने वाला बना प्राथिमिकी अभियुक्त

दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने आज आरोपी चांद अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

बताया जाता है कि नाबालिग किशोरी अपना घर चाटुओडा से

अपने मामा के घर लचरागढ़, चरक टोली के लिए निकली थी.

अचानक शाम में किसी अज्ञात नंबर से परिवार वालों को

नाबालिग का सड़क दुर्घटना में घायल होने की खबर मिली,

बाद में कोलेबिरा अस्पताल से सिमडेगा अस्पताल रेफर किये जाने की सूचना दी गयी. लेकिन नाबालिग के परिजन जैसे ही सदर अस्पताल सिमडेगा पहुंचे, पीड़िता की मौत हो चुकी थी. अस्पताल में ही पीड़िता के परिवार को इस बात की जानकारी मिली कि पीड़िता को किसी चांद अंसारी नामक युवक के द्वारा अस्पताल पहुँचाया गया था, लेकिन वह मृतिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल से फरार हो गया.

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...