Advertisment

Traffic व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने शुरू किया अभियान

सारण: छपरा शहर की सड़क किनारे अतिक्रमण खत्म कर सुदृढ़ यातायात व्यवस्था लागू करने के लिए पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। मामले को लेकर सदर एसडीपीओ-1 ने यातायात डीएसपी, छपरा नगर अंचलाधिकारी और नगर थानाध्यक्ष, मुफस्सिल थानाध्यक्ष के साथ मिलकर अभियान में जुट गए हैं। इसे लेकर पुलिस ने आमजन और सड़क किनारे लगाने वाले फुटपाथी दुकानदारों से अपील की है कि सड़क के किनारे फुटपाथ या नालों पर दुकान न लगाएं।

उन्हें यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर आप निर्देश का पालन नहीं करते हैं तो फिर आपके विरुद्ध क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी जिसके तहत दोषी के दंड लगाया जा सकता है या फिर उन्हें जेल भी भेजा जा सकता है। अतिक्रमण हटाए जाने से आहत दुकानदारों ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत बैंक से कर्ज ले रखा है अगर दुकान नहीं चलाने दिया जायेगा तो फिर उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। साथ ही बैंक का लोन वापस करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

बता दें कि छपरा शहर के करीब सभी सड़कों पर फुटपाथ और सड़क के किनारे नालों पर और सड़कों पर भी फुटपाथी दुकानदार अपना ठेला और दुकान लगाते हैं जिससे सड़कें संकरी हो जाती है और लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   CCCC 12.0: पटना की दो भाई-बहन की जोड़ियों ने देशभर में लहराया बिहार का परचम

सारण से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Traffic Traffic

Traffic Traffic

Highlights

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...