नवादा में अतिक्रमण अभियान के दौरान दुकानदारों और पुलिस में हुई झड़प

commercial advertisement
Ad

नवादा : नवादा नगर परिषद के निर्देश के आलोक मे भारी पुलिस दल नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नगर मे अतिक्रमण विरोधी अभियान आज दूसरे दिन भी जारी रखा। आज अस्पताल रोड मे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अतिक्रमण हटाने के क्रम मे कई बाइक और दुकानदारों के दुकान के बाहर रखे सामानों को गाड़ियों पर रखा गया।

इसी कड़ी मे पुलिसकर्मियों और दुकानदारों के बीच झड़प हो गई दुकानदारों का आरोप है कि वह जप्त समान अपनी जमीन पर रखा था न कि सरकारी जमीन पर। लाख कहने के बाद भी पुलिस कर्मी नहीं माने दुकान के आगे रखे सामानों को बिना पूछे जब्त करने लगे। इसी का विरोध हुआ तो पुलिस कर्मी और दुकानदारों मे झड़प हो गई।

यह सच है की दुकानदार सड़क पर समान रख देते है या अपनी दुकान के सामने बाइक लगवाने का काम करते है जिससे यातायात मे बाधा उत्पन्न होती है। आज अतिक्रमण हटाने के लिए जैसे ही पुलिस और नगर परिषद के क्रमियों ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। वैसे ही दुकानदार उग्र हो गए और दोनों के बीच नोक झोंक शुरू हो गया।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Durand Cup 2026: रांची में कल होगा 135वें डूरंड कप का...

रांची में पहली बार 135वें डूरंड कप का आयोजन हो रहा है। उद्घाटन मैच में जमशेदपुर एफसी और श्रीलंका की डिफेंडर एफसी आमने-सामने होंगी।...

Hazaribagh Encounter: राहुल दुबे गैंग के दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में...

हजारीबाग के केरेडारी में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे...

JPSC Scam: अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस,...

जेपीएससी पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस सामने आया। सीआईडी ने टीडीपीएल के तीन कर्मचारियों...