Garhwa: जिले के रंका प्रखंड अंतर्गत बिश्रामपुर पंचायत सचिवालय में पंचायत सेविका सुष्मिता कुमारी और लाभुक खुशबू देवी के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले की पुष्टि रंका थाना प्रभारी ने की है। घटना को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शुभम बेला तोपनो ने जानकारी दी कि सचिवालय परिसर में दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है और रंका थाना को पत्र प्रेषित किया गया है।
Garhwa: पंचायत सेविका पर कमीशन मांगने का आरोप
लाभुक खुशबू देवी का आरोप है कि पंचायत सेविका सुष्मिता कुमारी सरकारी योजना के तहत मिलने वाले लाभ के एवज में 4% कमीशन की मांग कर रही थीं। जब उन्होंने कमीशन देने से इनकार किया, तो सेविका ने उनके साथ मारपीट की। वहीं, मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
Garhwa: भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
इस घटना के बाद पंचायत में तनाव का माहौल है और लोग पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार के आरोपों से ग्रामीणों में आक्रोश है।
आकाशदीप की रिपोर्ट
Highlights







