Advertisment

Jharia: लूटकांड में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

Jharia: लूटकांड में शामिल दो आरोपी शेख दिल मोहम्मद मस्जिद टोला बलियापुर निवासी और शाहरुख खान पाथरडीह भौंरा खटाल निवासी को जेल भेज दिया गया है। इसकी जानकारी जोड़पोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने सुदामडीह थाना में प्रेसवार्ता के दौरान दी।

Jharia: पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि 18 फरवरी 20 25 में झरिया निवासी गुलाम मुर्तजा के साथ बलियापुर जाने के क्रम में मोहनबाजार में लूट की घटना को अंजाम दिया था। 22 हजार रुपये की छिनतई की गई थी। इसमें तीन युवक शामिल थे। सुदामडीह पुलिस के अथक प्रयास से इस घटना का खुलासा किया गया है।

Jharia: घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद

वहीं घटना में शामिल तीसरे आरोपी शिव नंदन वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द से जल्द उसे भी दबोचा जाएगा। घटना में शामिल मोटरसाइकिल संख्या जे एच 10सी एन /8101 शाहरुख के घर से बरामद की गई है, जो शेख दिल मोहम्मद के नाम से थी। वही राशि का बंटवारा भी आपस में किया गया था।

मनोज शर्मा की रिपोर्ट

Bihar Investment News: 51,600 करोड़ के MoU से बदलेगी बिहार की...

बिहार में 51,600 करोड़ रुपये के निवेश के लिए 10 प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ MoU हुआ। स्टील, टेक्सटाइल, न्यूक्लियर एनर्जी और फार्मा सेक्टर...

SC ST Reservation Update: SC में केंद्र का बड़ा बयान, एससी...

SC ST Reservation Update: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि एससी और एसटी में OBC की तरह Creamy Layer लागू नहीं की...

NEET UG Exam Update: CBT Mode और दो चरणों में परीक्षा...

NEET UG Exam Update: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि NEET UG परीक्षा CBT मोड या JEE की तर्ज पर दो चरणों...