पटना : राजधानी पटना से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पटना मेयर के बेटे शिशिर पर गांधी मैदान थाने में केस दर्ज किया गया है। उनको कभी भी पटना पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि शिशिर के खिलाफ पिछले दो साल में पटना के अलग-अलग थाने में आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास के लगभग चार मामले दर्ज हैं। पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि उनके अपराधी इतिहास को देखते हुए गिरफ्तारी का आदेश दिया गया।

मेयर सीता साहू से भी पूछताछ हो सकती है – पटना SSP
वहीं पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि मेयर सीता साहू से भी पूछताछ हो सकती है। फिलहाल शिशिर राज्य से बाहर भागा हुआ है। गिरफ्तारी के लिए पटना पुलिस की ओर से टीम गठित की गई है। कभी भी उसकी गिरफ्तारी हो सकती है। वहीं उसके पास लाइसेंसी हथियार भी है जो उसका लाइसेंस रद्द किया जाएगा।
यह भी देखें :
यह भी पढ़े : पुलिस व अपराधियों के बीच मुठभेड़, लूटकांड के अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग, 2 गिरफ्तार
रंजीत कुमार की रिपोर्ट


















