Ranchi: राजधानी के धुर्वा थाना में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आ रहा है। वहीं पुलिस ने हाथापाई व मारपीट के मामले में प्रिंस उर्फ लाली को हिरासत में ले लिया है। उस पर धुर्वा थाना के एएसआई सुदीन रविदास के साथ मारपीट करने का आरोप है।
Ranchi: धुर्वा थाने में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट
बताया जा रहा है कि यह घटना तब घटी, जब एएसआई सुदीन, रविदास प्रिंस उर्फ लाली से कुछ पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी रविदास से उलझ गया और हाथापाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, प्रिंस उर्फ लाली का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। वह कई बार जेल भी जा चुका है।


















