रिपोर्टः मनोरंजन पाठक/ न्यूज 22स्कोप
छपरा: जंक्शन जीआरपी थाने द्वारा एक पुलिस के जवान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. हालांकि घटना कैसे घटित हुई यह संदिग्ध बना हुआ है. मृत जवान की पहचान भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़रिया गांव निवासी राकेश सिंह के 35 वर्षीय पुत्र साहित्य सागर के रूप में की गई, जिनकी पोस्टिंग सिवान जिलाबल में सिपाही के पद थी जिनका सिपाही संख्या-941 है.
इलाज के दौरान मौत
जानकारी के अनुसार आज वह छुट्टी लेकर सिवान से किसी ट्रेन से अपने घर भागलपुर जा रहे थे, जहां छपरा जंक्शन से ट्रेन खुलने के बाद छपरा जंक्शन के पूर्वी यार्ड के समीप रेल ट्रैक पर उन्हें लहुलुहान स्थिति में तड़पते पाया गया. जिसके बाद ट्रैक से गुजरते यात्रियों ने इसकी सूचना स्थानीय जीआरपी थाने को दी. जिसके बाद उसे ट्रैक से उठाकर तत्काल सदर अस्पताल छपरा लाया गया. जहां इलाज शुरू किया गया. घटना के संबंध में घायल जवान जब तक कुछ बता पता, तब तक उसकी मौत हो गई.
मामला संदिग्ध बना हुआ है
ट्रेन से गिरकर या किन परिस्थितियों में जवान पहुंचा ट्रैक, मामला संदिग्ध बना हुआ है. जिसपर किसी के द्वारा स्पष्ट रूप से कुछ भी बोलने से इंकार किया जा रहा है और जांच करने की बात कही जा रही है. सिवान जिला बल के कांस्टेबल साहित्य सागर की मौत ट्रेन से गिरकर छपरा जंक्शन के पूर्वी यार्ड के समीप हुई है. लेकिन जिस तरह से घटना की बात कही जा रही है मामला संदिग्ध बन गया है जिस पर रेल प्रशासन द्वारा जांच की जा रही है. छपरा जंक्शन से ट्रेन खुलने के बाद पूर्वी या पश्चिमी यार्ड तक ट्रेन की गति काफी धीमी होती है. जिस स्थिति में जवान ट्रैक पर तड़प रहा था. वैसे कयास लगाया जा रहा है कि ट्रेन से उन्हें जानबूझकर या तो धक्का दिया गया है या वे खुद गिरे है जिसके कारण वे जख्मी हुए और इलाज के क्रम में मौत हो गई.
पुलिस बल की मौजूदगी में शव का कराया गया पोस्टमार्टम
वहीं इस घटना की सूचना सिवान जिला पुलिस केंद्र के साथ साथ मृत जवान के परिवार वालों को भी दे दी गई है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल में स्थित शव परीक्षण केंद्र लाया गया. जहां जीआरपी पुलिस छपरा जंक्शन और सिवान पुलिस बल की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. शव को सिवान पुलिस केंद्र ले जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है. जहां जिला पुलिस केंद्र में वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम सलामी के पश्चात शव को उसके परिजनों को ससम्मान सौंप दिया जायेगा.
Highlights



