जहानाबाद : जहानाबाद में मोहम्मद हजरत पैगंबर पर शहर में जुलूस निकाला गया है। रैली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर को काफी संख्या में पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान पुलिसकर्मी को एंबुलेंस ने टक्कर मार दिया जिससे पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। बम कुमार नमक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात तभी तभी तेज रफ्तार से आ रही एक एंबुलेंस ने जोरदार रूप से टक्कर मार दिया जिसके कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल पुलिसकर्मी ने बताया कि मैं पुलिस लाइन में पदस्थापित हूं। पर्व को देखते हुए मेरा ड्यूटी अरवल मोड़ के समीप लगाया गया था। जुलूस निकालने के कारण सड़क जाम हो गया। तभी मैं जाम को हटाने का प्रयास कर रहे थे। तेज रफ्तार से आ रही है एक एंबुलेंस ने जोरदार रूप से टक्कर मार दिया जिसके कारण मेरा पैर टूट गया। इस घटना के बाद सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी मच गया।
गौरव सिन्हा की रिपोर्ट















