वेतनमान के साथ पुलिसकर्मी और पुलिस पदाधिकारी उठा पाएंगे प्रमोशन का लाभ

पटना : बिहार पुलिस महकमे के उन सभी पुलिसकर्मी पुलिस पदाधिकारियों के लिए यह खबर बेहद अहम है। जिन पुलिसकर्मियों और पुलिस पदाधिकारियों को हाल ही में मुख्यालय स्तर से बिना सैलरी इनक्रीमेंट के पदोन्नति दी गई है। एडीजी पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार के मुताबिक, बहुत जल्द इन लोगों को वेतनमान में भी वृद्धि की जाएगी। मतलब बढ़े हुए वेतनमान के साथ प्रमोशन का लाभ पुलिसकर्मी और पुलिस पदाधिकारी उठा पाएंगे। इस दिशा में पुलिस मुख्यालय स्तर पर काम किया जा रहा है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Share with family and friends: