बिहार में पुलिसकर्मियों को Encounter की मिली छूट, डीजीपी ने कहा ‘जब…’

पटना: शुक्रवार को बिहार पुलिस के मुखिया डीजीपी विनय कुमार ने पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक करीब चार घंटे तक चली जिसमें डीजीपी ने जिले में कानून व्यवस्थाओं पर पुलिस के काम की जानकारी ली और अधिकारियों को कई टिप्स भी दिए। बैठक में आईजी गरिमा मलिक, एसएसपी अवकाश कुमार, सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

इस दौरान डीजीपी ने अधिकारियों को क्राइम के बढ़ते ग्राफ पर अंकुश लगाने के लिए और अपराधियों को सजा दिलाने के लिए टेक्निकल साक्ष्य एकत्रित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही डीजीपी ने अधिकारियों को खुली छूट दे दी है कि अगर कार्रवाई के दौरान अपराधी गोली चलाते हैं तो फिर उनका एनकाउंटर कर सकते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जेल से छूटने वाले अपराधियों पर पैनी नजर रखें और उनके हर गतिविधियों को ट्रैक करें। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डीजीपी ने कहा कि अपराध की स्थिति की समीक्षा की गई और कांडों के अनुसंधान त्वरित गति से किये जाएं। गंभीर कांडों को गंभीरता से लिया जाये और अपराधियों पर अंकुश लगाया जाये।

इसके साथ ही डीजीपी ने गस्ती व्यवस्था को दुरुस्त करने और कांडों के अनुसंधान के साथ ही अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए तकनिकी का उपयोग करने पर भी बल दिया गया है। वहीं अपराधियों के एनकाउंटर के मामले में डीजीपी ने कहा कि जब पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी तो अपराधियों में खलबली मचेगी और ऐसे में मुठभेड़ भी बढेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-     RWD के तहत सुदूर गांव और टोलों को जोड़ा जा रहा मुख्य सड़क से, मंत्री अशोक चौधरी ने कहा…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Encounter Encounter Encounter

Encounter

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...