पुलिस की रोको-टोको अभियान ने बचाई एक व्यक्ति की जान

MUNGER: पुलिस की रोको-टोको – मुंगेर में नए डीजीपी के निर्देश पर पुलिस के द्वारा रोको टोको अभियान ने

एक व्यक्ति की जान बचाई. पुलिस के इस अभियान के कारण मंगलवार की अहले सुबह पुलिस की सजगता

के कारण एक व्यक्ति को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार व्यक्ति अपनी

पत्नी के साथ रह रहे छोटे भाई धर्मेंद्र मंडल की हत्या करने अपने ससुराल गरभूथान गांव जा रहा था.

वह अपनी पत्नी और सहोदर भाई की हत्या कर अपने 9 साल के बेटे को साथ ले जाने वाला था.

sp munger 22Scope News


कैसे हुआ मामले का खुलासा


मामले का खुलासा तब हुआ जब मुंगेर के शामपुर सहायक थाना की गश्ती टीम अहले सुबह 4 बजे गश्ती पर थी.

इसी दौरान घने कोहरे के बीच बसंती तालाब के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में जाते हुए देखा.

पुलिस ने रोको टोको अभियान कें तहत जब उसकी तालाशी ली तो उसके पास से एक लोडेड देशी पिस्तौल,

दो जिंदा कारतूस और दो चाकू बरामद किया गया.

munger thana 22Scope News

पूछताछ में उसने अपना नाम अरविंद मंडल, घर खगडिया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के नवटोलिया तैलिया बथान बताया.

उसने बताया कि उसकी शादी शामपुर के गरभू थान निवासी विशेश्वर मंडल की बेटी से हुई है.

जिससे एक 9 साल का बेटा भी है. लेकिन उसकी पत्नी को उसके अपने सहोदर भाई धर्मेंद्र मंडल ने रख लिया है.

उसने बताया कि पत्नी अपने मायके में ही कई वर्षों से रह रही है.

वह बार-बार अपने 9 साल के बेटे को लौटाने को कहता रहा.

लेकिन उसे बेटा वापस नहीं किया गया. इसलिए वह

भागलपुर के सबोर से ट्रेन से बरियारपुर आया और वहां से पैदल ही ससुराल जा रहा था.

ताकि भाई और पत्नी की हत्या कर

अपने बेटे को अपने साथ ले जा सके. लेकिन पुलिस

ने उसे घटना देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया.


पुलिस की रोको-टोको – आरोपी को न्यायिक हिरासम में भेजा


मुंगेर एसपी जगुनाथरेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि

डीजीपी के निर्देश पर गश्ती दल रोको-टोको अभियान चलाती है.

इसी के दौरान अरविंद मंडल को गिरफ्तार किया. जो अपनी

पत्नी और अपने ही सहोदर भाई की हत्या करने की नीयत से

ससुराल जा रहा था. एसपी ने बताया कि आरोपी को

गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मुंगेर जेल भेज दिया गया है.

रिपोर्ट: अमृतेश सिन्हा

झारखंड SIR : 31 अक्टूबर तक जुड़वाएं वोटर लिस्ट में नाम,...

रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का सबसे अहम चरण अब अपने अंतिम सप्ताह में है। जिन पात्र नागरिकों का...

Mumbai Indians New Head Coach: कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के...

 मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को नया हेड कोच नियुक्त किया है। खिलाड़ी और बैटिंग कोच के बाद अब पोलार्ड संभालेंगे टीम की कमान।Mumbai...

Jio IPO Record: कमजोर बाजार में जियो IPO ने मचाया धमाल,...

 Jio IPO में 7.40 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड मांग आई। 1.38 करोड़ से अधिक आवेदन और 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद 26 अक्टूबर...