छत्तीसगढ़ में रेड के दौरान ED पर हमले से बढ़ी सियासी सरगर्मी

डिजिटल डेस्क : छत्तीसगढ़ में रेड के दौरान ED पर हमले से बढ़ी सियासी सरगर्मी। आज सोमवार को छत्तीसगढ़ में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के ठिकानों पर रेड के दौरान ED की टीम पर हुए हमले की घटना से एकाएक सियासी सरगर्मी बढ़ गई है।

इस रेड की जानकारी सामने आने के बाद से ही छत्तीसगढ़ में सियासी सरगर्मियां शुरू हो गईं। रेड की जानकारी पर कांग्रेस कार्यकर्ता भूपेश बघेल के घर पहुंचे और ED की टीम की कार्रवाई का विरोध करने लगे। इस दौरान भीड़ ने ED की टीम के खिलाफ नारेबाजी भी की।

रेड की कार्रवाई सोमवार तक के लिए पूरी करने के बाद निकल रही ED की टीम पर हमला हुआ तो उस पर सियासी बयानबाजी शुरू हुई। कांग्रेस ने इस रेड को सियासी साजिश बताया। दूसरी तरफ इस मामले में भाजपा ने भी पलटवार किया।

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि – ‘…सभी जानते हैं कि कांग्रेस की सरकार में कितने घोटाले हुए थे। …इसकी जांच ED कर रही है और इसमें भाजपा का कोई दखल नहीं है।’

हमलावरों पर FIR कराएगी ED

इसी बीच अपनी टीम पर रेड के दौरान छत्तीसगढ़ में हुए हमले पर ED ने तुरंत गंभीर संज्ञान लिया है। ED ने कहा है कि एजेंसी हमले के खिलाफ FIR दर्ज कराएगी। पूर्व सीएम बघेल के निवास के बाहर भारी संख्या में समर्थक मौजूद हैं।

ED के अधिकारी वहां से निकल गए हैं।  ED के अधिकारी कंधे में लैपटॉप बैग लेकर लौटते दिखे। टीम के निकलने के दौरान ही ED के डिप्टी डॉयरेक्टर लेवल के अधिकारी के गाड़ी पर भी हमला हुआ। हमले को लेकर ED ने कानूनी कार्यवाही की बात कह रही है। एजेंसी FIR दर्ज करवाएगी।

बता दें कि ED टीम ने आज सुबह छत्तीसगढ़ में छापेमारी शुरू की थी। ED की छापेमारी के तुरंत बाद, भिलाई में भूपेश बघेल के घर के बाहर कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता पहुंच गए। उन लोगों ने दावा किया कि यह केंद्र सरकार की साजिश है।

इससे पहले ED की ओर से दावा किया गया था कि शराब घोटाले की वजह से राज्य के राजस्व को भारी नुकसान हुआ। इस वजह से 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों के पास चली गई।

ED के अनुसार, यह कथित शराब घोटाला साल 2019 से 2022 के बीच हुआ, जब यहां पर भूपेश बघेल की अगुवाई में कांग्रेस सरकार थी। ED ने अब तक अलग-अलग आरोपियों की करीब 205 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और उनके बेटे यहां पड़ी रेड

छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी ED को बघेल के घर से करीब 33 लाख नकद कैश, पेन ड्राइव और कुछ दस्तावेज मिले हैं। उसकी जांच की जा रही है। करीब 11 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निवास से ED टीम बाहर निकल गई है।

इससे पहले ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने कथित शराब घोटाला मामले में भूपेश बघेल के बेटे के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत उनके (पूर्व मुख्यमंत्री के) परिसरों पर छापे मारे।

मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य के भिलाई (दुर्ग जिले) स्थित परिसरों, चैतन्य के कथित करीबी सहयोगी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ ​​पप्पू बंसल तथा कुछ अन्य के परिसरों की भी धनशोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत तलाशी ली जा रही थी।

चैतन्य अपने पिता के साथ भिलाई में ही रहते हैं। इसलिए उस परिसर पर भी तलाशी ली जा रही थी। ED अधिकारियों ने कहा कि ऐसा संदेह है कि वह (चैतन्य बघेल) शराब घोटाले के अपराध से हुई आय के लाभांवित हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में करीब 14-15 परिसरों पर छापे मारे गए थे।

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल

ED की रेड पर बोले भूपेश बघेल – मैं मौत से नहीं डरता…

इस बीच कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ ED की रेड पर नाराजगी जताई। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में सरकार के सामने कई अहम मुद्दों से ध्यान भटकाने के मकसद से पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ ED की रेड की कार्रवाई करवाई गई है।

कांग्रेस ने ED की रेड के विरोध में कहा कि बघेल परिवार के खिलाफ रेड ऐसे दिन सुर्खियों का प्रबंधन करने की रणनीति है, जब संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हुआ और सरकार को कई मुद्दों पर विपक्ष के सवालों का सामना करना पड़ रहा है।

ED की छापेमारी के तुरंत बाद, भिलाई में भूपेश बघेल के घर के बाहर कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता पहुंच गए और दावा किया कि यह केंद्र सरकार की साजिश है।

ED की रेड के बाद खुद कहा कि- ‘…मैं मौत से नहीं डरता। …भूपेश ना चुनाव लड़ने से डरता है ना ही मौत से।’  इस दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कई वरिष्ठ नेताओं की शहादत का भी जिक्र किया।

Saffrn

Trending News

तापमान में वृद्धि के साथ विभाग सक्रिय, हर घर तक निर्बाध...

Patna: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी “हर घर नल का जल” योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम नागरिकों को निर्बाध शुद्ध...

ग्राम पंचायतों में लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइट्स का नियमित रूप...

Patna: आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार की अध्यक्षता में ब्रेडा विभाग द्वारा क्रियान्वित मुख्यमंत्री ग्रामीण...

Bokaro पुलिस का ऑपरेशन सफल,नासिक से बरामद हुई प्रेम प्रसंग में...

Bokaro: Bokaro में प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती को पुलिस ने मुंबई के नासिक से किया बरामद साथ ही आरोपी युवक को...

ग्रामीण सड़कों के गुणवत्ता की होगी सख्त मॉनीटरिंग, 20 योजनाओं की...

Patna: बिहार में ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग ने सोमवार को सख्त निर्देश...

CM Hemant Soren से श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति,...

Ranchi:  CM Hemant Soren से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img